Sleep
रात को नींद में खलल? कारण सुबह ही तय होता है
रात को नींद में खलल होता है... लेकिन इसका कारण सुबह ही तय हो जाता है।
"नींद नहीं आती... बीच में जाग जाते हैं..." यह शिकायत बढ़ रही है, और हम समाधान रात को ढूंढते हैं। लेकिन शरीर की नींद बनाने की प्रक्रिया सुबह शुरू होती है।
नींद कैसे बनती है?
हमारे दिमाग में एक "master clock" होता है - Suprachiasmatic Nucleus (SCN) (दिमाग का timing center)।
यह घड़ी दिन और रात को पहचानती है, और उसी के अनुसार hormone cycle सेट करती है। रात में, यह SCN - दिमाग का timing center - Melatonin (नींद का hormone) बढ़ाने का संकेत देता है।
सुबह की रोशनी यहाँ कैसे काम करती है?
सुबह की धूप आँखों (retina) से होकर दिमाग तक जाती है। Retina में light-sensitive cells (ipRGCs) इस रोशनी को पकड़ते हैं। यह संकेत सीधे SCN तक पहुंचता है।
SCN - दिमाग का timing center - reset होता है और संकेत देता है कि दिन शुरू हो गया है।
इसके बाद शरीर में क्या होता है? 1. दिन के दौरान, serotonin (एक सिस्टम जो मन को स्थिर रखता है) सक्रिय हो जाता है। 2. शाम-रात में, यही pathway Melatonin में बदल जाता है।
इसका मतलब है: सुबह की रोशनी → SCN reset → serotonin → Melatonin → नींद
तो नींद क्यों खराब होती है?
1. देर से जागना 2. कम धूप मिलना (indoor lifestyle) 3. दिन में कम movement 4. रात को ज्यादा screen exposure
SCN को स्पष्ट संकेत नहीं मिलता। फिर शरीर भ्रमित हो जाता है: कब जागना है... कब सोना है?
प्राकृतिक reset
1. जागने के बाद 15–20 मिनट धूप लें। खिड़की से नहीं, बेहतर है बाहर। 2. दिन में movement करें। rhythm मजबूत होता है। 3. रात को light कम करें (screens)। Melatonin के लिए अंधेरा जरूरी है। 4. सोने का समय निश्चित रखें। clock रोज reset होता है।
कुछ लोग Melatonin की गोलियां लेते हैं। यह कुछ short-term मामलों में उपयोगी हैं।
लेकिन अगर SCN - दिमाग का timing center - और rhythm reset नहीं होता, तो गोली का असर सीमित रहता है।
समझें: नींद कोई "रात को होने वाली घटना" नहीं है। यह एक प्रक्रिया है जो पूरे दिन विकसित होती है।
अगर आप रात की नींद सुधारना चाहते हैं, तो रात को कम प्रयास करें...
सुबह की रोशनी बढ़ाएं।
धूप सिर्फ Vitamin D के लिए नहीं है... यह आपके दिमाग की घड़ी सेट करती है।
कल सुबह 15 मिनट धूप लें, और आपकी नींद अपने आप रात को बेहतर होने लगेगी।
डॉ. रविंद्र एल कुलकर्णी, MD, DNB, FSCAI (Cardiology) Just For Hearts