Just For Hearts

Heart Health

ठंडी सुबहों में Heart Attacks क्यों बढ़ते हैं?

Just For Hearts1 मिनट का पठन

ठंडी सुबहों में Heart Attacks बढ़ने के वैज्ञानिक कारण:

1. ठंड से vasoconstriction होता है दिल को खून पहुंचाने वाली blood vessels सिकुड़ जाती हैं, जिससे जगह कम हो जाती है और आपका Blood Pressure बढ़ जाता है।

2. प्लेटलेट्स की stickiness बढ़ जाती है खून गाढ़ा हो जाता है, जिससे clot बनना आसान हो जाता है और अचानक blockage हो सकता है।

3. Sympathetic system hyperactive हो जाता है Adrenaline बढ़ने से heart rate तेजी से बढ़ता है। मांग ज्यादा लेकिन supply सीमित = खतरा।

4. पूरी रात सोने के बाद अचानक उठना जब शरीर ठंडा हो और आप बाथरूम में exertion करते हैं तो दिल को झटका लगता है।

5. सुबह 4 से 8 बजे के बीच 'BP Surge' और 'Heart Rate Dip' एक साथ होते हैं यह mismatch कई cardiac arrests का छुपा हुआ कारण होता है।

दिल की बीमारी से बचाव के 7 व्यावहारिक सुझाव (सामान्य और cardiac मरीजों के लिए):

1. बिना गर्म कपड़े, गर्म पानी और शरीर को गर्म किए बाहर न जाएं। 2. सुबह की exercise न छोड़ें, लेकिन समय और तरीका समझें; जागते ही तुरंत exercise न करें। 3. कम पानी न पिएं; ठंडे मौसम में खून गाढ़ा होता है। 4. उठते ही पहले गर्म पानी पिएं और धीरे-धीरे हल्की movements करें। 5. cardiac मरीजों के लिए नियमित दवाइयां और सुबह ECG/BP जांच जरूरी है। 6. अचानक dizziness, breathlessness या chest heaviness हो तो देरी न करें। 7. सर्दियों में लक्षण subtle होते हैं; बिना chest pain के भी Heart Attack हो सकता है।

"ठंड से दिल को झटका न लगे... अपना Heart Care करें।" आज का हीरो आपकी अपनी Heart Care है।

डॉ. रविंद्र एल. कुलकर्णी, MD, DNB, FSCAI (Cardiology) Just For Hearts

#heart-attack#cold-weather#vasoconstriction#platelet-stickiness#bp-surge#cardiac-health#heart-care
Share:WhatsAppXFacebook