Heart Health
Lipid Profile सिर्फ एक रिपोर्ट नहीं है… यह आपके दिल की डायरी है!
आपने कितनी बार Blood test किया और रिपोर्ट को सिर्फ एक दराज में रख दिया? और कितनी बार आपने उन पुरानी रिपोर्ट्स को देखा?
यह फर्क है preventive और reactive care का।
1. सिर्फ एक रिपोर्ट मत देखिए, serial readings देखिए। एक दिन का cholesterol ज्यादा कुछ नहीं बताता। लेकिन 6 महीने या 1 साल की रिपोर्ट्स दिखाती हैं कि आपकी lifestyle बेहतर हो रही है या खराब। Trend देखिए, सिर्फ number नहीं।
2. Total Cholesterol महत्वपूर्ण है, लेकिन सब कुछ नहीं है। सिर्फ यह मत देखिए कि number low है या high। Ratios समझिए: Total / HDL Ratio: < 4 अच्छा है, < 3 आदर्श है। LDL / HDL Ratio: < 2 उत्कृष्ट है। Triglyceride / HDL Ratio: < 3 सुरक्षित है।
ये ratios बताते हैं कि आपके शरीर में good fat और bad fat के बीच संतुलन है या नहीं।
3. HDL आपका ‘Heart Protector’ है। जितना ज्यादा HDL होगा, दिल की सुरक्षा उतनी मजबूत होगी। इसे कम से कम 40 (पुरुषों के लिए) और 50 (महिलाओं के लिए) पर रखें। अगर HDL कम है, तो exercise बढ़ाएं और stress कम करें।
4. LDL आपका ‘Block Maker’ है। जितना ज्यादा LDL होगा, blockage का खतरा उतना ही बढ़ेगा। आदर्श: <100 mg/dl, लेकिन heart patients के लिए <70 mg/dl रखना सुरक्षित है।
5. Triglycerides आपके diet और sugar intake को दर्शाते हैं। अगर अचानक बढ़ोतरी हो, तो समझिए कि यह सिर्फ fat नहीं बल्कि metabolic alarm है। आदर्श: <150 mg/dl, लेकिन trend पर ध्यान दें।
6. Non-HDL Cholesterol एक सरल गणना है और प्रभावी indicator भी। Total – HDL = Non-HDL इसे 130 से नीचे रखें। यह संख्या overall risk दिखाती है।
7. Ratios से कहानी समझिए। अगर HDL बढ़ रहा है और बाकी numbers घट रहे हैं, तो आप सही रास्ते पर हैं। लेकिन अगर HDL घट रहा है और Triglycerides बढ़ रहे हैं, तो lifestyle पर पुनर्विचार करने का समय है!
8. Serial readings आपको trend दिखाती हैं। पिछले साल बनाम इस साल: • क्या Triglyceride घटा या बढ़ा? • क्या HDL स्थिर है या घटा? • LDL कितना बदला?
9. जो लोग track करते हैं और जो नहीं करते, उनमें बड़ा फर्क होता है। जो track करता है वह prevention mode में होता है। जो नहीं करता, वह surprise mode में। और दिल surprises पसंद नहीं करता।
अपनी पुरानी रिपोर्ट्स निकालिए, उनमें कहानी पढ़िए, और अपनी अगली रिपोर्ट Just For Hearts के साथ track कीजिए। जो आप देखते हैं वह बदलता है, और जो बदलता है वह टिकता है! ❤️
डॉ. रवींद्र एल. कुलकर्णी, MD, DNB, FSCAI (Cardiology) Just For Hearts