Fitness
Strength Training क्या है?
Strength Training वास्तव में क्या है? "मैं रोज चलता हूँ... तो मुझे अलग से Strength Training की जरूरत क्यों?" क्योंकि चलना और मांसपेशियां बनाना अलग चीजें हैं।
1. Strength Training क्या है? Strength training में ऐसे movements होते हैं जहाँ मांसपेशियों को resistance का सामना करना पड़ता है। उदाहरण: - Squats (बैठना और खड़ा होना) - Wall push-ups - पानी की बोतलें उठाना - Resistance bands का उपयोग
2. सिर्फ Gym नहीं… यह Metabolic Medicine है यह बिना gym के भी संभव है। घर पर bodyweight exercises पर्याप्त हैं। Chair squats, step-ups, और wall push-ups अच्छे शुरुआती उदाहरण हैं।
3. सप्ताह में कितनी बार? 2-3 बार। पूरे शरीर के movements पर्याप्त हैं। रोज भारी exercises करने की जरूरत नहीं।
4. कितनी देर? 20-30 मिनट काफी है। मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता महत्वपूर्ण है।
5. कितनी repetitions? हर movement के लिए 8-12 repetitions, 2-3 sets करें। आखिरी 2 repetitions में कुछ मेहनत महसूस होनी चाहिए।
6. इसका Metabolism से क्या संबंध है? मांसपेशियां अधिक मेहनत करती हैं, जिससे glucose uptake बेहतर होता है और insulin sensitivity बढ़ती है। इसलिए, strength training Diabetes, Fatty Liver, और Obesity के लिए लाभकारी है।
7. 40 वर्ष से ऊपर के लोग क्यों करें? जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, muscle mass कम होता है। Strength training मांसपेशियों का insurance है।
8. क्या चलना पर्याप्त नहीं? चलना circulation सुधारता है, लेकिन मांसपेशियां बनाने के लिए resistance जरूरी है। दोनों साथ में बेहतरीन हैं।
9. अधिक न करें पहले दिन से भारी weights से शुरुआत न करें। धीरे-धीरे प्रगति करें।
10. Heart और Diabetes के मरीजों के लिए Resistance training insulin sensitivity सुधार सकता है। मांसपेशियां दवाओं से ज्यादा शक्तिशाली हैं। स्थिर Heart मरीजों में supervised, graded strength training सुरक्षित हो सकती है। uncontrolled मामलों में मूल्यांकन आवश्यक है।
मेरी राय: Strength training सिर्फ gym culture नहीं है; यह metabolic insurance है। अपनी मांसपेशियों की रक्षा करें। अपने metabolism को बनाए रखें।